फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर घायल महिला की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही बंडा पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। पिटाई में गंभीर घायल महिला की रिपोर्ट बंडा पुलिस दर्ज नहीं कर रही है। जांच के नाम पर तीन दिन से महिला के पति को थाने से टरकाया जा रहा है। शुक्रवार को महिला की हालत बिगड़ी तो सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन

मोहल्ला रामनगर निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि भैयादूज पर वह पत्नी को लेकर ससुराल गए के। घर पर कोई नहीं होने के कारण उनकी पत्नी सीमा ने अपनी गाय गांव कुंवरपुर रत्ती निवासी एक व्यक्ति के सुपुर्द कर दी थी। वापस आने पर मंगलवार को पत्नी गाय लेने गई तो गाय नहीं मिली। बुधवार को वह पत्नी के साथ गांव कुंवरपुर रत्ती गया और गाय मांगी तो गाय सुपुर्दगी में लेने वाला गाली देने लगा।
विरोध करने पर पत्नी को डंडे से पीटकर घायल कर दिया। बचाने पर उसे भी पीटा गया। पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन थाना प्रभारी मनोज कुमार ने जांच की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की। तीन दिन से पुलिस जांच के नाम पर रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। शुक्रवार को सीमा देवी की हालत बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने उनको बंडा सीएचसी पर भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें