फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र मेंकसाइयों वाली पुलिया के पास रविवार की रात फायरिंग हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी को गई पुलिस का लोगों ने विरोध किया। सिपाही बैरंग लौट आए। लोगों का आरोप है कि दबिश देने गए सिपाही नशे की हालत में थे। घटनाक्रम का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के कसाइयों वाली पुलिया निवासी मुईज खां पर पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग की गई थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। रविवार की देर रात जब पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गई तो मोहल्ले वालों ने विरोध जता दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। आरोप है कि दबिश देने के लिए थाने में तैनात सिपाही बिना विवेचक के पहुंच गए थे और नशे की हालत में थे। वहां मौजूद लोगों ने सिपाहियों के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और हमलावर हो उठे। तब पुलिस बैरंग लौट आई। उधर प्रभारी निरीक्षक थाना रामचंद्र मिशन रजितराम ने बताया कि मामले में मुईज की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गई थी। यहां मोहल्ले वालों ने पुलिस पर हमला करने का प्रयास किया। मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस की लापरवाही सामने आई है। पहले वादी की ओर से हल्की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। बाद में गिरफ्तारी के लिए केवल सिपाहियों को भेज दिया गया। मामले में पुलिस को कड़ी फटकार लगाई गई है। संपूर्ण प्रकरण की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - संजय कुमार, एसपी सिटी, शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें