फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुवायां पुलिस ने चोरी के पांच आरोपी दबोचे

विज्ञापन
पुवायां पुलिस की गिरफ्त में चोरी के आरोपी। - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। एसओजी टीम और पुवायां पुलिस ने अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के पांच सदस्यों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी के जेवर, नकदी आदि बरामद हुए। पुलिस ने लिखा पढ़ी के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दस सितंबर को एसओजी टीम और पुवायां पुलिस संयुक्त रूप से पूर्व में हुई नकबजनी की घटनाओं के आरोपियों की तलाश में गश्त कर रही थी। इस बीच मुखबिर की सूचना पर पुवायां शाहजहांपुर रोड पर बड़ागांव के आगे घेराबंदी कर गई तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने थाना खुदागंज के गांव चमरुआ गौटिया के रऊफ, दिलशाद, मैसर, सिंधौली के गांव दिवाली के सलीम उर्फ मोहम्मद, जैतीपुर के गांव खेड़ा बझेड़ा निवासी रहीश मियां को पकड़ लिया गया। रहीश मियां के पास से दो जोड़ी झाले, दो नथ, एक पैंडिल, दो जोड़ी पायल, दो हजार रुपये और कुछ कागजात बरामद किए गए। मैसर के पास से 18 हजार रुपये, सलीम के पास से एक जोड़ी पायल, चार हजार रुपये, रहीश के पास से एक करधनी, तीन तमंचे, एक चाकू, तीन खोखा आदि बरामद किया गया। आरोपियों का एक साथी गांव दिवाली रामचंद्र पासी भाग निकला। आरोपियों को कोर्ट से जेल भेज दिया गया है।
आरोपियों पर दर्ज हैं कई मुकदमे
चोर गिरोह में शामिल रऊफ पर पुवायां, निगोही, खुदागंज, खुटार और हरदोई के मझिला में 18, दिलशाद पर पुवायां, खुदागंज में सात, मैसर पर पुवायां, निगोही, खुदागंज में 12, सलीम पर पुवायां में छह, रहीश मियां पर पुवायां, खुदागंज में पांच रिपोर्ट दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें