पुवायां। पासपोर्ट और वीजा बनवाने के नाम पर पांच लाख रुपये और सात लाख के जेवर लेने के आरोप में महिला ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
ग्राम मीरपुर जमीने नाहिल निवासी कुलविंदर सिंह की पत्नी नरेंद्र कौर ने पुलिस को बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व उनके मोबाइल नंबर पर पासपोर्ट बनवाने के लिए कॉल आई। फोन करने वाले ने अपना नाम भी बताया और खुद को बंडा से दस किमी आगे रहने वाला बताया। नरेंद्र कौर ने पासपोर्ट बनवाने की इच्छा जताई तो फोन करने वाला कुछ दिन बाद उनके घर पहुंच गया। उसने पासपोर्ट बनने के बाद वीजा लगवाकर विदेश भिजवाने का आश्वासन दिया। उसने वीजा आदि में 15 लाख रुपये का खर्च बताया।
नरेंद्र कौर ने आरोपी को पांच लाख रुपये नकद और सात लाख रुपये के जेवर दे दिए। आरोपी नकदी और जेवर के साथ उनके आधार कार्ड और राशन कार्ड की छाया प्रति लेकर चला गया। कुछ दिन पूछने पर आरोपी ने बताया कि जल्द ही पासपोर्ट और वीजा बन जाएगा। काफी समय बीत जाने के बाद भी नरेंद्र कौर का पासपोर्ट और वीजा नहीं बन सका है। अब आरोपी रुपये भी वापस हनीं कर रहा है।