फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने तहसील समाधान दिवस में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। तहसील समाधान दिवस में 31 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें से मात्र एक शिकायत का ही मौके पर निस्तारण हो सका। इस बीच वकीलों ने प्रदर्शन कर एसडीएम तिलहर सुरेंद्र सिंह को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

रक्षाबंधन की वजह से शनिवार को तहसील समाधान दिवस में फरियादियों की संख्या अपेक्षाकृत काफी कम रही। तहसील समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों ने राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित शिकायत दर्ज करायीं। वहीं, तहसील की विभिन्न समस्याओं को लेकर बार एसोसिएशन अध्यक्ष गुरविंदर सिंह के नेतृत्व में वकीलों ने समाधान दिवस में पहुंचकर अधिकारियों के सामने प्रदर्शन किया। एसडीएम को वकीलों ने बताया कि भूलेख का कंप्यूटर बिना अवकाश के बंद कर दिया जाता है। राहुल देव सागर ने कहा कि तहसील न्यायालय में नामांतरण के मुकदमे बिना वकीलों के हल्का लेखपालों के माध्यम से बिना विधिक प्रक्रिया पूर्ण किए प्रायोजित किए जाते हैं। खतौनी फीड करने के लिए सुविधा शुल्क लिया जाता है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए ज्ञापन दिया गया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक परमानंद पांडे, तहसीलदार तृप्ति गुप्ता, पालिका ईओ सर्वेश कुशवाहा, पूर्ति निरीक्षक महेश कुमार सहित तमाम विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें