फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेन-देन के विवाद में युवक को तमंचे की बट से पीटा

विज्ञापन
निगोही का सराफा व्यापारी मूलचंद्र। - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
निगोही। लेन-देन के विवाद में पिता ने अपने बेटों और साथियों के साथ मिलकर एक युवक को जमकर पीटा। पीड़ित का आरोप है कि उसके 1.94 लाख रुपये और मोबाइल लूटकर आरोपी भाग गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। युवक का सीएचसी में इलाज कराया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

निगोही कस्बे के रहने वाले मूलचन्द ने निगोही थाने में तहरीर देकर बताया कि उसने पिछले साल लॉकडाउन के दौरान एक व्यक्ति से सात लाख 80 हजार रुपये उधार लिए थे। कुछ समय बाद अपना खेत बेच कर उसने सात लाख रुपये दे दिए। वह धीरे-धीरे कर बीस लाख रुपये दे चुका है। इसके बावजूद वे लोग अभी 20 लाख रुपये और मांग रहे हैं। चार जुलाई की रात नौ बजे वह सब्जी लेकर अपने घर पहुंचा। तभी उस व्यक्ति के दो बेटे घर आए और बुलाकर रामलीला मैदान ले गए। यहां पर पहले से मौजूद उनके पिता और बेटों तथा दो अज्ञात साथियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। तमंचे की बट से सिर और मुंह पर कई वार किए। उसकी जेब में रखे रुपये भी ले लिए। जब वह अधमरा होकर गिर गया तो उसे मरा समझकर वे लोग चले गए। परिजन उसे निगोही सीएचसी ले गए, जहां से उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मूलचंद का आरोप है कि आरोपी ब्याज पर लोगों को रुपये देकर मनमाने रुपये वापस लेते हैं। मनमाने हिसाब का कोई विरोध करता है तो दबंगई करते हैं। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें