शाहजहांपुर। चौक कोतवाली इलाके की कांशीराम कॉलोनी में एक युवक का शव उसके आवास में सड़ी गली अवस्था में बरामद हुआ। मृतक घर पर अकेला रहता था और नशे का आदी बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई है।
चौक कोतवाली इलाके की कांशीराम कॉलोनी के ब्लॉक संख्या 80 के आवास नंबर 1279 से कई दिनों से भयंकर दुर्गंध आ रही थी। सोमवार को कॉलोनी में रहने वाले अन्य लोगों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पीआरवी तथा चौक कोतवाली पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने आवास का दरवाजा तोड़कर देखा तो एक युवक का सड़-गला शव पड़ा था। पूछताछ में पता चला कि युवक का नाम नसीम (42) है। वह नशे का आदी था। इसी बात से तंग होकर उसकी मां जरीना यहां से चली गई थी और दिल्ली में अपनी बेटी के पास जाकर रहने लगी। संवाद