फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयकारों से गूंजे शिवालय, भक्तों ने शिवलिंग का किया जलाभिषेक

विज्ञापन
शाहजहांपुर में सावन के पहले सोमवार को श्री बाबा विश्वनाथ मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने को ल? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सावन माह का पहला सोमवार महादेव की भक्ति में डूबा रहा। महादेव के भक्त तड़के ही मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गए और शिवलिंग का जलाभिषेक किया। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों में दोपहर तक भक्तों की कतारें लगी रहीं। इस दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन किए जाने की अपील भी की जाती रही।
विज्ञापन

सोमवार को शिवालयों में ब्रह्ममुहूर्त से ही शिव भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ दिन भर महादेव के जलाभिषेक का क्रम चला। शहर के बाबा विश्वनाथ, बाबा चौकसी नाथ, बाबा बनखंडी नाथ मंदिरों में काफी संख्या में शिव भक्तों ने महादेव का जलाभिषेक किया। बाबा विश्वनाथ मंदिर के पुजारी ने बताया कि सावन का पहला सोमवार होने की वजह से मंदिर के द्वार सुबह चार बजे ही खोल दिए गए थे। भक्त सवेरे ही मंदिर में आना शुरू हो गए। मंदिर में आने वाले भक्तों को कोविड गाइडलाइन का पालन करवाया गया। सामाजिक दूरी बनाने रखने के साथ ही मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करने की अपील की जाती रही।
उन्होंने कहा कि सावन के महीने में आने वाले सभी सोमवार को उपवास रखने का महत्व है। जिसका फल सालभर मिलता है। भगवान शिव की विधिवत पूजा करने से तन-मन शुद्ध होता हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में कलान के पटना देवकली मंदिर में भी दिन भर शिव भक्तों की कतारें लगी रहीं। मंदिरों के बाहर फूल, बेलपत्र, धतूरे आदि की खूब बिक्री हुई। शाम को मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया। महादेव की विशेष आरती और शृंगार किया गया। दर्शन के लिए मंदिरों में देर रात तक भक्त जुटे रहे। सावन के पहले सोमवार पर मंदिरों में उमड़ने वाले शिव भक्तों को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा बंदोबस्त भी पुख्ता रखे। शिवालयों में महिला पुलिस की भी तैनाती की गई। संवाद

शाहजहांपुर में सावन के पहले सोमवार को बाबा बनखंडी नाथ मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए ल- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

शाहजहांपुर में सावन के पहले सोमवार को बाला जी धाम मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु । - फोटो : SHAHJAHANPUR

 

शाहजहांपुर में सावन के पहले सोमवार को श्री बाबा विश्वनाथ मंदिर परिसर में जलाभिषेक करते श्रद्धाल- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें