फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफएसडीए ने छापा मारकर कई नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दीपावली पर खाद्य वस्तुओं विशेषकर मिठाइयों मेें मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) सक्रिय हो गया है। मंगलवार को एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी ने खाद्य वस्तुओं के प्रतिष्ठानों पर छापा मारने दो टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए दो टीमों बनाई गई हैं। एक टीम का नेतृत्व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा कर रहे हैं, और दूसरी टीम वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्रराज मौर्य के नेतृत्व छापा मारेगी। इन टीमों ने पहले दिन बरेली मोड़ जाकर एक प्रतिष्ठान पर छापा मारकर छेना और खोया के दो नमूने लिए। इसके बाद निगोही रोड पर जाकर शामतगंज गौंटिया स्थित सोनपापड़ी बनाने वाले प्रतिष्ठान पर छापा मारा। वहां से तैयार सोनपापड़ी, हल्दी, खोश और बेसन के नमूने लिए।
अभिहीत अधिकारी विजय कुमार वर्मा का कहना है कि सोनपापड़ी प्रतिष्ठान पर हल्दी का स्टॉक मिलने से संदेह है कि सोन पापड़ी बनाने में बेसन इस्तेमाल करने के बजाय मैदा में हल्दी की मिलावट करके प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नमूनों की जांच रिपोर्ट में पुष्टि होने पर संबंधित पर कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। अभिहीत अधिकारी के अनुसार सोनपापड़ी निर्माता को प्रतिष्ठान के आसपास विशेष सफाई रखने के निर्देश दिए गए हैं। वह थोक मेें सोनपापड़ी शहर की तमाम दुकानों पर सप्लाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें