फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककरा से अजीजगंज की दूरी कम करेगा नया ओवरब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम प्रशासन ककरा में न्यू सिटी बसा रहा है। इसको विकसित करने के लिए ककरा से पुल के जरिए अजीजगंज को जोड़ा जाएगा। यहां पुल बनने से ककरा और अजीजगंज के बीच दूरी तीन-चार किलोमीटर कम हो जाएगी।
विज्ञापन

शहर में अजीजगंज के पास गर्रा नदी पर निर्माणाधीन पुल के लिए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग के मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 03 करोड़ 96 लाख 42 हजार रुपये की धनराशि अवमुक्त की थी। जिसके बाद में प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। वर्तमान समय में पुल का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसका नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा द्वारा निरीक्षण किया जाता है। उन्होंने बताया कि अजीजगंज और ककरा काकर कुंड को जोड़ने वाले गर्रा नदी पर पुल बन रहा है। इसके साथ ही पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग और अन्य सुरक्षात्मक कार्य भी होंगे। इन सभी कार्यों की कुल परियोजना लागत 16 करोड़ 05 लाख 57 हजार रुपये निर्धारित है। पुल का निर्माण सेतु निगम द्वारा तैयार करवाया जा रहा है। इस पुल के बनने से जहां क्षेत्र का विकास होगा। वहीं बरेली मोड़ से शहर के अंदर आने और जाने की दूरी भी काफी कम हो जाएगी। वर्तमान समय में लोगों को काफी दूरी तय करनी पड़ती है।
लोगों को जाम से मिलेगी निजात
बरेली मोड से अजीजगंज होकर शहर की ओर आने पर रोजाना ही लोगों को जाम से दो-चार होना पड़ता है। पुल के बनने के बाद जाम की झाम से भी निजात मिलेगी, साथ ही लोगों के समय में बचत होकर सुहाना सफर मिल सकेगा। अभी तक अजीजगंज से कचहरी आने तक काफी ज्यादा समय लग जाता है। अजीजगंज, गर्रा पुल, कच्चा कटरा, पुराने अस्पताल, अंटा चौराहा समेत कई जगहों पर जाम से जूझना पड़ता। चार और दो पहिया वाहनों के लगातार चलने की वजह से इस रूट पर जाम का लगता है। जिसको ध्यान में रखकर ही ककरा काकर कुंड में जैव विविधता पार्क से अजीजगंज को जोड़ने के लिए 181.035 मीटर के पुल का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें