फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल दिवस के उपलक्ष्य में हुआ खेल प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
लिटिल फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल में खेल प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां। बाल दिवस के उपलक्ष्य में नगर के लिटिल फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल में शनिवार को खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शुभारंभ छात्रबा हरलीन कौर, दिव्या मिश्रा, प्रियंका वर्मा, तेजस्विनी मिश्रा और स्कूल प्रबंध समिति के संरक्षक जसविंदर सिंह, प्रबंधक हरदेव सिंह, पूर्व प्रबंधक अरुण सक्सेना, सियाराम पटेल, अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह ने मां शारदे और पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर किया।
विज्ञापन

कक्षा एक से पांच तक के बच्चों ने फ्रॉग रेस और बैलून रेस में प्रतिभाग किया। फ्रॉग रेस में कार्तिक सक्सेना ने प्रथम, अरुण वर्मा ने द्वितीय, आराध्या सोनी ने तृतीय, बैलून रेस में उदय मिश्रा ने प्रथम, दिव्या शुक्ला ने द्वितीय, सौम्या ने तृतीय, लेमन रेस में अंजली शुक्ला ने प्रथम, अन्नपूर्णा ने द्वितीय और अंशिका पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कनिष्का, शौर्य प्रताप, दिव्या, अन्वी, अराफात ने भाषण देकर वाहवाही लूटी। कक्षा नौ से 12 के छात्रों ने क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लिया। निर्णायक की भूमिका फैजान आलम, दुर्गा प्रसाद वर्मा, और पवन सुख मिश्रा ने निभाई। निर्देशन रूपाली धूसिया और संचालन आरुषी शर्मा ने किया। प्रभारी प्रधानाचार्य कमल वाजपेयी ने बाल दिवस के बारे में जानकारी दी। आयोजन में बृज भूषण शुक्ला, गौरव मिश्रा, प्रदीप वैरागी सहित स्कूल स्टाफ का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें