फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में प्रियंका की रैली सफल बनाने में जुटे कांग्रेसी

विज्ञापन
शाहजहांपुर में कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियो की बैठक को संबासेधित करते प्रदेश महासचिव अरशद अली - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांगठनिक मामलों की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की मुरादाबाद में सोमवार को प्रस्तावित प्रतिज्ञा संकल्प यात्रा को सफल बनाने में जिले के कांग्रेसी जुट गए हैं। इस संबंध में पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं मंडल प्रभारी अरशद अली गुड्डू ने शनिवार को टाउनहाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्हें रैली में अधिक से अधिक संख्या में समर्थकों के साथ शामिल होने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में पार्टी के जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों समेत सभी ब्लॉक अध्यक्ष और वार्ड अध्यक्ष मौजूद रहे। प्रदेश महासचिव ने कहा कि 15 नवंबर को मुरादाबाद के रामलीला मैदान पर होने वाली प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा संकल्प यात्रा में सिर्फ मुरादाबाद जोन के जिला व शहर के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्ष और सभी फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष व कार्यकारिणी के सदस्य शामिल होंगे।
जनपद प्रभारी रिसाल अहमद ने कहा की प्रतिज्ञा संकल्प यात्रा को सभी पार्टीजन गंभीरता से लें क्योंकि इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने आश्वस्त किया कि जनपद से करीब दो हजार कांग्रेसी मुरादाबाद पहुंचेंगे। जिला उपाध्यक्ष फुरकान अहमद कुरैशी के संचालन में हुई बैठक में कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष पवन सिंह, पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रसाद, प्रदेश सचिव अनूप वर्मा, तनवीर सफदर, सुनीता सिंह, गौरव त्रिपाठी, अरुणोद मिश्रा, सुहेल बेग, हशमुद्दीन सिद्दीकी, कयूम खां, ओमपाल यादव, गुलाम गौस खां, दिनेश अवस्थी, बिंदेश्वरी राज, आमान उल्ला ख़ां, फरमान खां आदि मौजूद रहे। अंत में जिला उपाध्यक्ष अतित बागी की माता के निधन पर सभी ने उन्हें मौन श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें