खुटार में बीडीओ को ज्ञापन देते अखिल भारतीय प्रधान संगठन के पदाधिकारी
- फोटो : POWAYAN
पुवायां। अखिल भारतीय प्रधान संगठन की खुटार ब्लॉक के अध्यक्ष अधीर शुक्ला के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ शिवशंकर गौतम को सौंपा गया। ज्ञापन में सीमेंट के वर्तमान सरकारी मूल्य 334 को बाजार मूल्य 430 रुपये करने, सरिया के वर्तमान सरकारी मूल्य 5192 के स्थान पर बाजार मूल्य 7200 करने, ईंट के सरकारी मूल्य 5670 को बाजार मूल्य 6200, लोहे के वर्तमान सरकारी रेट 6967 को बाजार मूल्य 8700 करने की मांग की गई है।
निर्माण कार्य संबंधित समस्त सामग्री की एमबी बाजार मूल्य पर उपलब्ध कराने, सरकारी कार्य के लिए मिट्टी, बालू खनन को परमीशन मुक्त करने, विकास कार्यों को देखते हुए सभी मदों में धनराशि बढ़ाने, प्रधानों के मानदेय और अनुसांगिक व्यय में बढ़ोत्तरी करने, बिना प्रस्ताव के गांवों में किए मत्स्य पालन के पट्टों को निरस्त करने, सरकारी भूमि कब्जा मुक्त कराने, ग्रामसभा के संबंध में की गई शिकायतों के फर्जी पाए जाने पर शिकायत करने वाले पर कार्रवाई करने की मांग की गई है।
यदि मांगों पर विचार कर कार्रवाई नहीं की गई तो प्रधान अपनी गांवों में निर्माण कार्य नहीं कराएंगे और शासन स्तर से चलाई जा रही किसी भी योजना में सहभागिता नहीं करेंगे। प्रधान विधानसभा चुनावों का बहिष्कार भी करेंगे। इस दौरान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन मिश्रा, हर्ष मिश्रा, मैना देवी, स्नेहलता, मदनपाल, रेशमा देवी, प्रतिभा वर्मा, मीरा देवी, जीतकुमार सहित तमाम प्रधान मौजूद रहे।