युवती का नहीं चल सका पता
इस बीच युवती किसी को बिना बताए बाजार से कहीं चली गई। उसकी चाची को लगा कि वह कहीं गई होगी, वापस आ जाएगी। काफी देर इंतजार करने के बाद भी युवती नहीं आई तो उन्होंने फोन से परिजनों को सूचना दी। परिजन भी युवती की तलाश में जुट गए, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।
इस मामले में युवती के पिता ने थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी 20 हजार रुपये, पायल, एक सोने की अंगूठी ले गई। बहादुरगंज बाजार में इलाके दो युवक अरविंद और सचिन भी थे। अरविंद को छोड़कर सचिन बाइक से लौट आया था। अरविंद पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।