फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेन से कुचलकर नौ साल के बालक की मौत, परिजन ने लगाया जाम, पुलिस से मारपीट

विज्ञापन
रोजा क्षेत्र में क्रेन से दबकर बालक की मौत के बाद मौके पर जमा आक्रोशित लोगों की भीड़। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चारा लेकर घर जा रहे नौ साल के बालक को बृहस्पतिवार सुबह क्रेन ने कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक क्रेन छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए हथौड़ा-अटसलिया रिंग रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया तो उनसे मारपीट की। काफी मशक्कत के बाद परिजन शांत हुए और अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना रोजा क्षेत्र के गांव अटसलिया निवासी आशाराम का बेटा शैवेंद्र (नौ) अपने खेत से चारा लेकर पैदल घर लौट रहा था। अटसलिया गांव में पावर हाउस के पास फोरलेन का निर्माण कार्य कर चल रहा है। यहां आरसीएल फर्म की क्रेन कार्य कर रही थी। क्रेन ने पैदल जा रहे शैवेंद्र को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक क्रेन छोड़कर भाग गया। बालक की मौत की खबर लगने पर परिजन पहुंच गए।
गुस्साए परिजन ने हथौड़ा-अटसलिया रिंग रोड पर जाम लगाकर कार्रवाई करने और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन हालात और बिगड़ गए। कुछ लोगों ने पुलिस के साथ मारपीट की कोशिश की। हालात बिगड़ने पर पुलिस के अधिकारियों ने कार्रवाई और मुुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। दो घंटे तक हुए हंगामे के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। इसके बाद पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात क्रेन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में पुलिसकर्मियों पर डंडा चलाते दिखे
पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की तो उस समय ग्रामीण और परिजन भड़क गए थे। वायरल वीडियो में कुछ लोग पुलिसकर्मी पर डंडा चलाते दिख रहे हैं। मुआवजा दिलाने के लिए पुलिस ने पहले आरसीएल के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की तो कंपनी की तरफ से दो घंटे तक कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर क्रेन को कब्जे में लिया।
क्रेन से दबकर बालक की मौत हो गई है। परिजनों और ग्रामीणों ने जाम लगाकर हंगामा किया था। क्रेन मालिक से संपर्क कर उनसे भी वार्ता की गई है। चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

संजय कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें