मदनापुर में भाजपा की ओर से आयोजित गरीब कल्याण सम्मान समारोह कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री वीएल.?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
मदनापुर (शाहजहांपुर)। सेठ रामचंद्रलाल रोहनलाल कन्या इंटर कॉलेज में भाजपा की ओर से गरीब कल्याण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर प्रदेश व देश में भय और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार की छवि बनी हुई है। सरकार गरीबों को तमाम योजनाओं द्वारा लाभान्वित कर रही है। हर गरीब को राशन और आवास देने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने जनधन खाते, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला गैस योजना, आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, आदि के बारे में बताया। क्षेत्र के 20 गरीब लाभार्थियों को मुख्य अतिथि ने वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार, विधायक मानवेंद्र सिंह, वीर विक्रम सिंह प्रिंस, चेतराम, हरि प्रकाश वर्मा, सलोना कुशवाहा आदि ने भी सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख महेश पाल सिंह, श्रीधर शुक्ला, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, ब्रजक्षेत्र महामंत्री राकेश अनावा आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री अनिल सिंह कमांडो ने किया। संवाद