फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजन-कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु, फूलों की होली खेली

विज्ञापन
ृष्णानगर की प्रभात फेरी में भजन कीर्तन करतीं महिलाएं । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कृष्णा नगर स्थित मंदिर से निकली भगवान लड्डू गोपाल की प्रभात फेरी का बृहस्पतिवार को अरुण शुक्ला के परिजनों ने स्वागत किया। इस दौरान भजन-कीर्तन हुआ, श्रद्धालु ने फूलों की होली खेली और नृत्य किया।
विज्ञापन

उप प्रधान हरीश बजाज ने कर दो क्षमा किशोरी अपराध मेरे सारे भजन सुनाया। मोहनलाल ने मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, पार्थ सचदेव ने कर गए दिल पै टोना बांके बिहारी के नैना भजन गाया। अनिल कक्कड़ ने राधा रस नाम प्याला मैं गट गट करके पी गयी भजन सुनाया जिस पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया और फूलों की होली खेली गई।
मंदिर कमेटी की ओर से सतीश गुप्ता ने अरुण शुक्ल के परिवार को भेंट सौंपी। इसके बाद आरती व प्रसाद वितरण हुआ। इस मौके पर प्रधान सुशील नारंग, शोभित शुक्ला, ऋषभ शुक्ला, गोविंद मिश्रा, रचित रस्तोगी, अर्चित, श्रेय, नैमिष, शिवांश, जसवंत जय सिंह, मनमोहन अरोरा, देवेंद्र अरोरा, राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें