फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जागरूकता पुस्तकें, मास्क का वितरण तथा सफाई कर्मी को किया सम्मानित

विज्ञापन
युवा सर्व कल्याण समिति व रेलवे सुरक्षा बल ने रेलवे स्टेशन पर जागरुकता अभियान चलाया - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। युवा सर्व कल्याण समिति उत्तर प्रदेश व रेलवे सुरक्षा बल ने संयुक्त रूप से शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर जागरूकता अभियान चलाकर ओमिक्रॉन के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस दौरान कोरोना जागरूकता संबंधी पुस्तकें, मास्क का वितरण तथा सफाईकर्मियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

रविवार को युवा सर्व कल्याण समिति की महिला मोर्चा अध्यक्ष खुशबू रानी राठौर व आरपीएफ इंस्पेक्टर विपिन सिसोदिया की देखरेख में अभियान शुरू किया गया। यूथ आइकॉन ललित हरि मिश्र ने कहा कि समय-समय पर साबुन से हाथ धोएं, सामाजिक दूरी का पालन करें। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर काजल यादव ने कहा कि सभी को कोरोना की वैक्सीन लगवानी चाहिए।
इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रवक्ता हन्नान ने कहा कि हमें इस भूल में नहीं रहना चाहिए कि कोरोना नहीं होगा। उन्होंने कहा सबकी शारीरिक प्रतिरोधक क्षमता अधिक नहीं होती, इसलिए बचाव जरूरी है। इसके बाद नमामि गंगे के परियोजना अधिकारी विनय सक्सेना ने विश्व स्वास्थ्य संगठन व यूनिसेफ द्वारा प्रकाशित कोरोना जागरुकता पुस्तकों का वितरण किया। चार सफाईकर्मी विशाल, राहुल, संजय, संदीप को नए वस्त्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान युवा सर्व कल्याण समिति से समिति के अध्यक्ष डॉ. रूपक श्रीवास्तव, विधिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष याहिया, महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी रॉय, आरपीएफ एसआई एसके सिंह, निखिल कपूर, अभिषेक वर्मा, कीर्ति वर्मा, कुलदीप कन्नौजिया, हेमंत सैनी, विनोद मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें