फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा में टीकाकरण शिविर का डीएम व डीएमओ ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
दरसे नूर उल हुदा में टीकाकरण शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम उमेश सिंह - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बिजलीपुरा स्थित मदरसा नुरुल हुदा में छात्र-छात्राओं के टीकाकरण को शिविर लगाया गया। इसमें 15 से 18 वर्ष आयु के छात्र-छात्राओं का टीकाकरण स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीम द्वारा किया। शिविर का डीएम उमेश प्रताप सिंह व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वरुण सिंह ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीएम उमेश प्रताप सिंह ने अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं को महामारी से बचाव के लिए टीका लगवाने के लिए जागरूक किया। बोले कि 15 से 18 वर्ष की आयु का कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वरुण सिंह ने भी लोगों को अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। मदरसे के प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां ने बताया कि शिविर में मदरसा रहमानिया दलेलगंज के आठ, मदरसा जियाउल कुरान के 15, मदरसा गौसुल वरा के तीन, मदरसा नुरुल हुदा बिजलीपुरा के 19 व आठ अभिभावकों को कोविड-19 से बचाव का टीका लगाया गय।
इस मौके पर मदरसा रहमानिया के सहायक अध्यापक मोहम्मद अनीस, मोहम्मद फुरकान, वसी उल्लाह, सुमैया, मदरसा जियाउल कुरान के संजोर अली, मोनिस खान, मदरसा नुरुल हुदा के प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां, शारिक अली खान, ममनून खान, मोबीन नाहिद, सबीहा सुलताना, अब्दुल कादिर, साजिद अली खान आदि मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग की टीम में एएनएम शीला रानी भास्कर, शालिनी मिश्रा, मोहम्मद तय्यब, मोहम्मद नवाज ने टीकाकरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें