मीरानपुर कटरा पुलिस की गिरफ्त में केवल तार चोरी के आरोपी । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
निगोही (शाहजहांपुर)। निगोही थाने की पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ में तीन केबल चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की गई कई बोरा केबल बरामद हुई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
शुक्रवार की रात निगोही थाने की पुलिस को चोरों के बारे में सूचना मिली थी। पुलिस ने रात करीब साढ़े 11 बजे मुठभेड़ के दौरान चकसफौरा हाल्ट से ग्राम चकसफौरा गांव को जाने वाले खड़ंजे से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी अजय और सोनू निवासी मोहल्ला संजय कॉलोनी थाना फतेहगंज पूर्वी, बरेली व रामजीत निवासी ग्राम गंगा-जमुनी थाना निगोही हैं। इनके कब्जे से पुलिस को दो तमंचे, चार कारतूस, एक चाकू, तीन बोरा केबल (55 किलो), तीन बोरा जला हुआ केबल (60 किलो तांबा) बरामद हुआ है।
आरोपियों के खिलाफ निगोही थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोग जगह-जगह से बिजली की केबल चोरी करते थे और फिर उसको जलाकर तांबा निकालकर बेचते थे। रात में वे लोग केबल बेचने निकले थे लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि आरोपियों से जानकारी की जा रही है कि उन्होंने कहां-कहां से केबल चोरी की है। पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।