फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम कृषक उत्पादक योजना की आड़ में किसानों से ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री कृषक उत्पादक योजना के तहत किसानों से ठगी करने के दो आरोपी तिलहर पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। उनके पांच साथियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। गढ़ियारंगीन निवासी मुलायम सिंह यादव ने तिलहर थाने में जितेंद्र नाथ समेत सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि आरोपियों ने प्रधानमंत्री कृषक उत्पादक योजना का बिरियागंज मोहल्ले में कार्यालय खोलने के नाम पर उससे एक लाख, 30 हजार रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन

ये लोग किसानों को योजना का लाभ और लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी कर चुके हैं। पुलिस ने जितेंद्रनाथ निवासी ग्राम फिरोजपुर थाना तिलहर और नितिन शर्मा निवासी मोहल्ला झंडाकलां थाना सदर बाजार को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि पुलिस जतिन शर्मा निवासी मोहल्ला झंडाकला, जितेंद्रनाथ के रिश्तेदार सर्वजीत योगी, महेंद्र गुप्ता, फूलचंद्र निवासी ग्राम हथौड़ा थाना रोजा, जितेंद्र नाथ की पत्नी मनोरमा निवासी ग्राम पछियानी थाना सेहरामऊ दक्षिणी की तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों से योजना के कागज व कूटरचित दस्तावेज, आधार कार्ड, बैंक के चेक बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें