फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा से अमित व भाजपा से 20 नेताओं ने किया एमएलसी चुनाव में टिकट पाने को आवेदन

विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां । - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में भाजपा को फिर से पूर्ण बहुमत मिलने के बाद अब एमएलसी चुनाव के टिकट को लेकर पार्टी नेताओं में होड़ मची है। शाहजहांपुर और पीलीभीत जिले के 20 नेताओं ने अपना आवेदन किया है। उनके आवेदन हाईकमान को भेज दिए गए हैं। वहीं, सपा से वर्तमान एमएलसी अमित यादव रिंकू ही प्रत्याशी हो सकते हैं। दोनों दलों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा बुधवार देर रात तक होने की संभावना है।
विज्ञापन

विधान परिषद चुनाव में पीलीभीत-शाहजहांपुर सीट के लिए जनपद के कलक्ट्रेट में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दूसरी तरफ राजनीतिक दल प्रत्याशियों के नामों तय नहीं कर पाए हैं। सपा अपने एमएलसी अमित यादव रिंकू को एक बार फिर से चुनाव मैदान में उतारने को तैयार है। उनके नाम की औपचारिक घोषणा जल्द होने की उम्मीद है। जबकि, भाजपा में आवेदन करने वालों की लाइन लगी पड़ी है। निर्वतमान विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व चेयरमैन और संगठन के कई वरिष्ठ नेता भी एमएलसी का टिकट पाने की होड़ में लगे हैं। हालांकि, पार्टी किस पर दांव लगाएंगी, यह तय होना बाकी है।
भाजपा में ये प्रमुख नेता मांग रहे टिकट
विधान परिषद सदस्य के लिए भाजपा के कई बड़े नेताओं ने टिकट आवेदन किया है। भाजपा के महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने बताया कि बृज क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा अनावा, नगर पालिका परिषद पुवायां के पूर्व चेयरमैन सुधीर गुप्ता, ददरौल के पूर्व विधायक अवधेश वर्मा, निवर्तमान विधायक शरदवीर सिंह, जलालाबाद के भाजपा नेता विनय शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूराम गुप्ता, इफ्को के डायरेक्टर बलवीर सिंह, बसपा से भाजपा में आए राजीव कश्यप, पीलीभीत के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, पूरनपुर के पूर्व विधायक विनोद तिवारी, पीलीभीत के जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, बरखेड़ा के निवर्तमान विधायक किशन लाल राजपूत समेत 20 नेताओं ने आवेदन किया है। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जेपीएस राठौर के भी चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

सपा से वर्तमान एमएलसी अमित यादव रिंकू का नाम हाईकमान को भेजा गया। वही पार्टी के प्रत्याशी होंगे। एमएलसी के चुनाव को पूरी दमदारी के साथ लड़ा जाएगा। पार्टी के प्रधान, बीडीसी सदस्यों आदि से संपर्क कर सपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराया जाएगा। - तनवीर खां, जिलाध्यक्ष-सपा।
पीलीभीत और शाहजहांपुर के लगभग 20 नेताओं ने एमएलसी के टिकट के लिए आवेदन किया है। सभी के नामों को हाईकमान को भेज दिया गया। विधायकों और वरिष्ठ नेताओं की राय के बाद फाइनल मुहर लगने के बाद ही नाम की घोषणा की जाएगी। - अरुण गुप्ता, महानगर अध्यक्ष-भाजपा

भाजपा महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ।- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें