हत्या के बाद फर्रुखाबाद के गंगा घाट में ले जाकर रात में बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया। पांच नवंबर को बुधपाल ने थाने में तहरीर देकर प्रभात के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करा दी।
शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के मरहैया मोहल्ले के रहने वाले बुधपाल सक्सेना की बेटी रोशनी (18) ने 14 जुलाई को मुर्गी फार्म मोहल्ले के अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाले प्रभात से कोर्ट मैरिज कर ली थी। शादी के बाद रोशनी घर पर आकर रहने लगी थी।
विज्ञापन
चार नवंबर को शक होने पर जब पूछताछ की तो रोशनी ने सच बता दिया। साथ ही विवाह प्रमाण पत्र भी दिखा दिया। पिता ने पहले बेटी को मारा-पीटा और धमकाया। बेटी के न मानने पर पिता ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। रोशनी के भाई बबलू, तहेरे भाई रमेश और बुधपाल के समधी बनवारी लाल ने वारदात में मदद की थी।
हत्या के बाद फर्रुखाबाद के गंगा घाट में ले जाकर रात में बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया। पांच नवंबर को बुधपाल ने थाने में तहरीर देकर प्रभात के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने जांच शुरू की तो परिजनों द्वारा ही युवती की हत्या किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपियों ने बेटी के चप्पल, कपड़े, विवाह प्रमाण पत्र और अन्य कागजात घाट पर ही गड्ढा कर गाड़ दिए थे जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। एसपी एस आनंद ने बताया कि आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।