जलालाबाद के गांव महुआडांडी में लहन नष्ट करती पुलिस
- फोटो : SHAHJAHANPUR
जलालाबाद। शुक्रवार रात पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए विभिन्न स्थानों पर छापा मारा और 11 महिलाओं समेत 29 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी के पास से अवैध असलहा भी बरामद हुआ है। जबकि अन्य आरोपियों के पास से डेढ़ सौ लीटर अवैध शराब व आठ भट्टियों समेत बड़ी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण पकड़े गए हैं।
इस दौरान पुलिस ने करीब डेढ़ हजार लीटर लहन नष्ट की है। थाना प्रभारी जयशंकर सिंह के अनुसार गांव हरेवा से चार महिलाएं व सात पुरुष आरोपी, गांव बझेड़ा महुआडांडी से तीन महिलाएं व छह पुरुष, गांव नौसारा से एक महिला व एक पुरुष, गांव पिटारमऊ से तीन महिलाएं, मोहल्ला सदुल्लागंज व गांव दुमुकापुर से एक-एक पुरुष आरोपी अवैध शराब के साथ पकड़े गए है।
सदुल्लागंज के आरोपी शाहरुख के पास शराब के अलावा एक तमंचा व दो कारतूस भी मिले हैं। इसके अलावा गांव महुआडांडी से पकड़ा गया शराब बनाने का एक आरोपी ब्रजपाल जनपद बदायूं के थाना दातागंज का निवासी है। संवाद