फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने ढाई घाट पर गंगा में लगाई डुबकी

विज्ञापन
ढाईघाट माघ मेले के प्रथम पर्व मकर संक्रांति पर गंगास्नान करते श्रद्धालु - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मिर्जापुर क्षेत्र में ढाईघाट गंगा तट पर श्रंगी ऋषि की तपोभूमि में चल रहे माघ मेला राम नगरिया के प्रथम स्नान पर्व मकर संक्रांति पर हजारों श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाई। तत्पश्चात गंगा पुरोहितों को अन्न, वस्त्र और नगद मुद्रा दानकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन

साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने धर्म ध्वजा उाकर ओर मेला पनरिसर की परिक्रमा कर मकर संक्रांति पर्व से माघ मेला रामनगरिया का शुभारंभ किया। साधु-संतों की टोली ने हरे रामा-हरे कृष्णा का उद्घोष करते हुए जन जागरण किया। तमाम श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद श्री सत्यनारायण भगवान की कथा का श्रवण कर गंगा पुरोहितों को भोजन कराया। मेले की परिक्रमा के बाद संतों के पंडालों में खिचड़ी भोज का आयोजन कर मकर संक्रांति पर्व मनाया गया।
कोलाघाट पुल टूट जाने से माघ मेले के प्रथम स्नान पर्व मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं और दुकानदारों की संख्या गत वर्षों की अपेक्षा बेहद कम रही। जिला पंचायत प्रशासन भी मेले में श्रद्धालुओं की संख्या के अनुसार ही प्रकाश, पेयजल, सफाई आदि की व्यवस्था कर रहा है। मेला बाबू अनिल कुमार द्विवेदी का मानना है कि मेले के दूसरे स्नान पर्व पौष पूर्णिमा से मेले में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी। तब तक कोलाघाट का पैंटून पुल भी बनकर तैयार हो जाएगा। तब दूरदराज क्षेत्र से श्रद्धालुओं और दुकानदारों के आने से मेले में रौनक बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मेला बाबू के अनुसार श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर मेले को साफ-सुथरा रखने के लिए मोबाइल शौचालयों की भी व्यवस्था की जाएगी। जिला पंचायत के सहायक राजस्व निरीक्षक शंकर शरण गुप्ता ने बताया कि इस बार मंहगाई को देखते हुए मेले में तहबाजारी की दरें भी बढ़ाई गई हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने मेले में आने वाले दुकानदारों के लिए प्रकाश, पेयजल, सफाई, सुरक्षा आदि व्यवस्थाएं गत वर्षों की अपेक्षा बेहतर किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें