फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 निशानेबाजों ने प्री स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में किया क्वालीफाई, नेशनल लेवल में जगह बनाई

विज्ञापन
यूपी प्री-स्टेट शूटिंग कंपटीशन में प्रतिभाग प्रतिभाग करने वाले शाहजहांपुर की एमिनेंस शूटिंग एक? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एमिनेंस शूटिंग एकेडमी बहादुरगंज में प्रशिक्षण प्राप्त छात्र-छात्राओं (निशानेबाजों) ने 23 से 26 अप्रैल तक नोएडा में आयोजित उत्तर प्रदेश प्री-शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन किया। इसके बलबूते सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले शूटिंग प्रतियोगिता में जगह बना ली है। ये प्रतिभागी अब राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

संचालक विशु गुप्ता ने बताया कि एकेडमी के 22 छात्र-छात्राओं ने यूपी प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया था। छात्र-छात्राओं में वेदांश मिश्रा, युवराज, आदित्य प्रताप कठेरिया, अजहर खान, अभिमन्यु सिंह, प्रांजल रस्तोगी, राजीव कुमार, हर्ष सिंह, यासिर अराफत, वंश सैनी, सार्थक दीक्षित, सक्षम यादव, अनिकेत दीक्षित, अर्दिका गुप्ता, जिज्ञासा कश्यप, ओशीन अनेजा ने दस मीटर एयर राइफल से शूटिंग प्रतियोगिता में क्वालीफाई किया।
इसी तरह से अभिनव शुक्ला, विनय कुमार, अमन अग्निहोत्री, शुभम चौधरी, मोहम्मद रिजवान खान, अनुराग वर्मा ने 10 मीटर एयर पिस्टल से प्रतियोगिता में चयन के लिए क्वालीफाई कर लिया है। बताया कि शूटिंग प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों से कुल 1500 निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें