फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैतीपुर के भट्टा स्वामी से 18 लाख की रंगदारी वसूलने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के दस सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
जैतीपुर पुलिस की गिरफ्त में अर्तजनपदीय गिरोह के दस सदस्य । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
जैतीपुर। क्षेत्र के बैसरा गांव निवासी भट्ठा व्यापारी शाकिर खां से 18 लाख रुपये की रंगदारी वसूलने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के दस सदस्यों को पुलिस और एसओजी ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लाखों की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस की पूछताछ में कई घटनाओं का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

12 मार्च को गिरोह के सदस्यों ने खुद को दिल्ली पुलिस का बताकर ईंट भट्टा व्यापारी शाकिर खां से 18 लाख रुपये की रंगदारी वसूल की थी। शाकिर खां ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी को लगाया था। शुक्रवार को पुलिस व क्राइम ब्रांच को वादी मुकदमा शाकिर खां की सूचना पर खेड़ा-बझेड़ा के पास रात साढ़े आठ बजे मुठभेड़ के दौरान घेराबंदी कर पुलिस ने सरगना समेत 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी एस आनंद ने बताया कि पुलिस ने सोमनाथ पाठक, अमरनाथ वाल्मीकि व सुधीर मौर्या निवासी ग्राम रधौली कलां थाना फतेहगंज पूर्वी बरेली, चमन उर्फ चांद मियां उर्फ बाली निवासी मोहल्ला डाकखाना रोड थाना इस्लामनगर बदायूं, अरविंद सिंह व अखिलेश उर्फ पिंटू निवासी जगत पिपरथना थाना गढ़िया रंगीन हाल निवासी मथुरापुर थाना सीबीगंज बरेली, रमेश प्रधान निवासी चंदौखा चिता थाना दातागंज बदायूं, गोविंद निवासी ग्राम दिन्दासपुर थाना सकलडिहा जनपद चंदौली, वीरेश निवासी ग्राम मनैना थाना गंगीरी चौराहा अलीगढ़ हाल निवासी मथुरापुर थाना सीबीगंज बरेली और अमरपाल निवासी ग्राम हाजीपुर थाना कटरा को गिरफ्तार किया। गिरोह का सरगना रमेश प्रधान है। यह 2015 में अपने गांव से प्रधान रह चुका है। आरोपियों के पास से सात लाख 17 हजार 500 रुपये, 990 देसी शराब के पौव्वे, सोने का मांग टीका, मंगलसूत्र, एक जोड़ी टॉप्स, छह नाक के फूल, 57 अंगूठी, दो बाइक, एक मोबाइल फोन बरामद किया।
विज्ञापन

कई घटनाओं का खुलासा किया
-पुलिस ने गिरोह को पकड़कर कई घटनाओं का खुलासा कर लिया। एसपी एस आनंद ने बताया कि अभियुक्तों का संगठित गिरोह जनपद के अलावा प्रदेश के कई जिलों में लूट, चोरी, नकबजनी व रंगदारी की घटनाओं को अंजाम देता है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि भट्ठा व्यापारी शाकिर खां से खुद को दिल्ली पुलिस की टीम बताकर 18 लाख रुपये की रंगदारी ली थी। दो माह पहले बदायूं के जरीफनगर के दहगवां कस्बे में सराफा व्यापारी की दुकान में चोरी की थी। 20 दिन पहले फर्रुखाबाद के शमशाबाद में रोशनबाद कस्बे में सराफा व्यापारी की दुकान से चोरी कर लाखों का माल चोरी किया था। दस दिन पहले बरेली के ग्राम सरारी में सरकारी देशी शराब के ठेके से 41 पेटी शराब चोरी की थी। सड़क किनारे खड़े ट्रक आदि से डीजल की चोरी भी करते थे। गिरोह का सरगना तीन अक्तूबर 2021 को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
फिल्मी स्टाइल में वसूल की थी रंगदारी
-गिरोह ने फिल्मी स्टाइल में भट्ठा व्यापारी से रंगदारी वसूल की थी। बताते हैं कि लग्जरी कार में गिरोह के सदस्य दिल्ली पुलिस की टीम बनकर भट्ठा व्यापारी शाकिर खां के पास पहुंचे थे। शाकिर खां के ऊपर दिल्ली में मुकदमा दर्ज होने की बात कहते हुए डरा-धमकाकर 18 लाख रुपये की रंगदारी वसूल ली थी। एसओ राजेश बाबू के मुताबिक, गिरोह के सरगना रमेश प्रधान पर विभिन्न थानों पर 20 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें