फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा एमएलसी के पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़, लूट का प्रयास, पुलिस ने लाठी भांजी

विज्ञापन
एमएलसी अमित यादव के पेट्रोल पंप पर लूट का प्रयास किया गया । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सपा के एमएलसी अमित यादव रिंकू के पुवायां रोड स्थित पेट्रोल पंप पर शुक्रवार दोपहर जमकर हंगामा हुआ। बाइक में पेट्रोल डलवाने को लेकर हुए विवाद के बाद युवकों ने पंप पर बने केबिन के शीशे तोड़ दिए। आरोप है कि युवकों ने एक लाख 97 हजार रुपये लूटने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों पर लाठी फटकारते खदेड़ दिया। पंप के मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत 15-16 अज्ञात युवकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला कटिया टोला निवासी सपा एमएलसी अमित यादव रिंकू का दिलाजाक में नार्थ सिटी किसान फ्यूल सेंटर हैं। पंप से रोडवेज की बसों में भी डीजल पड़ता है। बताते हैं कि पेट्रोल डलवाने आए दो आरोपियों समेत 15-16 युवक आ धमके। आरोप है कि युवकों ने पंप पर आकर गाली-गलौज शुरू कर दी। युवकों के उत्तेजित होने पर पंप के कर्मचारी केबिन में जाकर बैठ गए। जिसके बाद युवकों ने केबिन के शीशे तोड़ दिए। इस बीच कर्मचारियों के साथ मारपीट की। कर्मचारियों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवकों पर लाठी भांजकर खदेड़ दिया। आरोप है कि युवकों ने एक लाख 97 हजार रुपये लूटने का भी प्रयास किया। पंप मैनेजर अजल सिंह की तहरीर दी है मगर पुलिस ने अभी मामला दर्ज नहीं किया है।
शुक्रवार को पुवायां रोड स्थित पंप पर कुछ विवाद हुआ था। तहरीर आने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
संजय कुमार, एसपी सिटी
-युवकों ने हमारे पंप पर हमला कर दिया था। केबिन के शीशे तोड़ दिए। कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की गई। पूरा घटनाक्रम पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इस मामले में थाने पर तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित यादव रिंकू, सपा एमएलसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें