फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने कुआनो नदी में लगाया छलांग, मछुआरों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने कुआनो नदी में लगाया छलांग, मछुआरों ने बचाया
विज्ञापन

- परिजनों ने युवक का मानसिक संतुलन बताया कमजोर
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के बारीडीहा निवासी युवक बृहस्पतिवार को अज्ञात कारणों से कुआनो नदी में छलांग लगा दिया। घटना की सूचना पर आसपास के लोग जुट गए। मछुआरों ने अथक प्रयास करके युवक को नदी से बाहर निकाला। अचेतावस्था में युवक को नाथनगर में भर्ती कराया गया। जहां से जिला अस्पताल और बाद में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बारीडीहा निवासी 25 वर्षीय संजय उर्फ छोटू गांव के पूरब स्थित जंगल में पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ देर खड़ा रहने के बाद अचानक कुआनो नदी में छलांग लगा दी। घटना देख कर लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के काफी लोग जुट गए। बचाने के लिए कुछ मछुआरों ने नदी में छलांग लगा दिया। नदी में पानी बहाव तेज होने के कारण संजय करीब आधा किलोमीटर दूर बहता हुआ गोपालपुर गांव के निकट पहुंच गया। जहां से मछुआरों ने उसे बाहर निकाला। लोग उसे अचेतावस्था में उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार संजय यादव का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें