11 स्वास्थ्य केंद्रों पर 4,473 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले की 11 स्वास्थ्य इकाईयों पर सोमवार को कोरोनारोधी टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 18 से 44 वर्ष तक के 3,081 और 45 वर्ष से अधिक उम्र तक के 1,392 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 4,500 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 4,473 लोगों को टीका लगाया गया।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत सोमवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष तक का कुल लक्ष्य 2,900 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 3,081 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें सीएचसी खलीलाबाद में 200 के सापेक्ष 340, पीएचसी पौली में 100 के सापेक्ष 90, सीएचसी नाथनगर में 600 के सापेक्ष 640, सीएचसी सांथा में 100 के सापेक्ष 60, सीएचसी सेमरियावां में 200 के सापेक्ष 340, सीएचसी मेंहदावल में 600 के सापेक्ष 500, सीएचसी हैंसर में 800 के सापेक्ष 520, जिला अस्पताल में शून्य के सापेक्ष 80, पीएचसी बेलहर में 100 के सापेक्ष 100, पीएचसी बघौली में 100 के सापेक्ष 340, उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर पर 100 के सापेक्ष 71 लोगों को टीका लगा।
इसी तरह से 45 वर्ष के ऊपर के 1600 लोगों के सापेक्ष 1392 लोगों को टीका लगाया गया। जिसमें जिला अस्पताल की एमसीएच विंग में 100 के सापेक्ष 70 लोगों को टीका लगा। इसके साथ ही सीएचसी खलीलाबाद में 100 के सापेक्ष 230, पीएचसी पौली में 100 के सापेक्ष 60, सीएचसी नाथनगर में 100 के सापेक्ष 90, सीएचसी सांथा में 100 के सापेक्ष 40, सीएचसी सेमरियावां में 100 के सापेक्ष 190, सीएचसी मेंहदावल में 500 के सापेक्ष 270, सीएचसी हैंसर में 200 के सापेक्ष 242, पीएचसी बेलहर कला में 100 के सापेक्ष 70, पीएचसी बघौली में 100 के सापेक्ष 100, उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 100 के सापेक्ष 30 लोगों को टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के बाद कर्मियों को आधे घंटे तक आराम कराया गया।