फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर तबके के लोगों की मदद करेगा क्षत्रिय समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
हर तबके के लोगों की मदद करेगा क्षत्रिय समाज
विज्ञापन

- क्षत्रिय महासभा राजपूत समाज अखंड भारत का सम्मेलन हुुआ
- संगठन मजबूती के साथ अन्य विषयों पर चर्चा हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। क्षत्रिय महासभा राजपूत समाज अखंड भारत का सम्मेलन सोमवार को शहर एक होटल में जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हुई। सम्मेलन में संगठन मजबूती के साथ अन्य विषयों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉप्त एसबी सिंह ने कहा कि समाज के गरीब तबके के लोगों की मदद के लिए संगठन हमेशा आगे रहेगा। इसके लिए हरसंभव मदद की जाएगी। संगठन के लोग ऐसे लोगों को चिह्नित कर मदद करने का कार्य करें। संचालन कर रहे विशिष्ट अतिथि प्रदीप सिंह सिसौदिया ने कहा कि समाज के सभी वर्गों का संरक्षण एवं मदद करना क्षत्रिय समाज का कर्तव्य है। इस संगठन का मुख्य उद्देश्य ही समाज की सेवा करना है। ऐसे में हम सभी लोगों को आगे आकर गरीब व असहाय लोगों की मदद करना चाहिए। अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी श्याम करन सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज का धर्म है कि वह लोगों की सेवा करें। कोई भी भूखा न रहने पाए। यह देखना हर क्षत्रिय समाज के लोगों की जिम्मेदारी है। बैठक में कोरोना काल में समाज के उन व्यक्तियों को जिसने अपना सब कुछ खो दिया उन्हें हर संभव मदद करने, गरीब बच्चों को शिक्षा, चिकित्सा आदि के लिए सहयोग करने पर चर्चा हुई। इस दौरान लोगों ने संगठन मजबूती पर बल दिया। इस अवसर पर अमरेश बहादुर सिंह, प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह, राजनारायण सिंह, श्री नारायण सिंह, रवि उदय पाल, राकेश सिंह, सतीश सिंह, जलधारी सिंह, दिलीप सिंह, संतोष सिंह, अमित सिंह, अवधेश सिंह, शैलेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, अवनीश सिंह, उज्जवल सिंह, अभिनव सिंह, आशुतोष शाही, विशाल सिंह, करूणेंद्र प्रताप सिंह, संजय सिंह, अष्टभुजा सिंह, विजयनाथ सिंह, अशोक सिंह, आयूष सिंह, राजेश सिंह, अभय प्रताप सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें