फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच 96 केंद्रों पर पहुंचा बोर्ड का प्रश्न पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच 96 केंद्रों पर पहुंचा बोर्ड का प्रश्न पत्र
विज्ञापन

- डीआईओएस की निगरानी में एचआर इंटर कॉलेज से हुआ वितरण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा का प्रश्न पत्र रविवार को जिले के 96 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचाया गया। एचआर इंटर कॉलेज के डबल लॉकर से डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने अपनी निगरानी में सभी केंद्राध्यक्ष को प्रश्न पत्र का वितरण कराया।
विज्ञापन

जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 96 केंद्र बनाए गए हैं। जहां पर कुल 55,003 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इनमें हाईस्कूल के 29,785 और इंटरमीडिएट के 25,218 अभ्यर्थी शामिल हैं। बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से शुरू हो रहा है। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र रविवार को पहुंचाया गया। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि जिले के 96 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को प्रश्न पत्र कड़ी सुरक्षा के बीच भेजा गया है। केंद्राध्यक्षों को प्रश्न पत्र का वितरण किया गया। इसके साथ ही पुलिस सुरक्षा में प्रश्न पत्र केंद्र पर गया है। केंद्राध्यक्ष प्रश्न पत्रों का मिलान कर लेंगे, अगर प्रश्न पत्र में कही कोई कमी है तो उसकी सूचना उन्हें देंगे। जिसके बाद कमी को दूर किया जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण पहले ही किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें