फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर की चहारदीवारी गिराने का विरोध

विज्ञापन
नगर पंचायत हरिहरपुर में स्थित दुर्गा मंदिर की टूटी चहारदीवारी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
मंदिर की चहारदीवारी गिराने का विरोध
विज्ञापन

- सड़क चौड़ीकरण के नाम पर गिराया जा रहा था चहारदीवारी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर। रविवार को नगर पंचायत हरिहरपुर में प्राचीन दुर्गा मंदिर की चहारदीवारी गिरा रहे नगर पंचायत के कर्मचारी स्थानीय लोगों के विरोध से भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने दोनो पक्षों को चौकी पर बुलाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पंचायत कर्मी ने खुद के खर्चे से चहारदीवरी निर्माण का वादा किया, तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

नगर पंचायत हरिहरपुर कार्यालय के समीप स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर लोगों के आस्था का केंद्र है। आसपास के लोगों का कहना है कि करीब सौ साल पहले बने इस मंदिर में लोग पूजा पाठ करते हैं। रविवार को सड़क चौड़ीकरण के बहाने मंदिर पहुंचे नगर पंचायत कर्मी मजदूरों से मंदिर की चहारदीवारी ढहाने लगे। जिसकी जानकारी होने पर प्रदीप चतुर्वेदी, अरूण चतुर्वेदी, प्रेम चतुर्वेदी, देवमन चतुर्वेदी, लालचंद, सभासद गंगा पटवा समेत काफी संख्या में लोग पहुंच गए। हियुवा नेता राघवेंद्र चतुर्वेदी ने चहारदीवारी गिराने का विरोध किया। लोगों का विरोध देख नगर कर्मी वहां से चले गए। मौके पर पहुंचे हरिहरपुर चौकी इंचार्ज मनोज पटेल ने दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाया और उनकी बात सुनीं। नगर कर्मी ने खुद के खर्च से पुन: चहारदीवारी निर्माण कराने का वादा किया। तब जाकर लोग माने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें