फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित परियोजनाओं के लिए पूर्ववर्ती सरकारें जिम्मेदार : श्रीराम

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबित परियोजनाओं के लिए पूर्ववर्ती सरकारें जिम्मेदार : श्रीराम
विज्ञापन

राज्य मंत्री ने गिनाईं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री एवं धनघटा के विधायक श्रीराम चौहान ने सोमवार को सूबे की सरकार के साढ़े चार वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने प्रदेश में अधूरी पड़ीं परियोजनाओं के लिए पूर्ववर्ती सरकारों का जिम्मेदार ठहराया। कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद चौमुखी विकास हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार को हैंसर बाजार में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय दो गुना करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है। पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में तमाम लोग भुखमरी के शिकार हो जाया करते थे, लेकिन अब कोई भी भूख से नहीं मरने पा रहा है। प्रदेश और केंद्र सरकार गरीबों को मुफ्त राशन, मुफ्त गैस कनेक्शन, मुफ्त बिजली व मुफ्त शुद्ध पेयजल उपलब्ध करा रही है। धनघटा विधानसभा क्षेत्र में साढ़े चार वर्षों के भीतर तमाम विकास के कार्य कराए गए। जेई प्रभावित गांवों में पाइपलाइन के जरिए स्वच्छ पानी पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि कई सड़कें बनवाई जा रही हैं और क्षेत्र का भी चौमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा 350 से ज्यादा सीटें जीतेगी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष राम मिलन यादव, हैंसर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रिंस अगम सिंह, नाथनगर ब्लॉक प्रमुख रामवृक्ष यादव, पूर्व प्रमुख दिगपाल पाल, गणेश पांडेय, नरेंद्र पांडेय, अमर राय, भरत भुआल चौधरी, अशोक उर्फ साधु यादव, संजय बहादुर सिंह राठौर, अनिरुद्ध शुक्ला, प्रमोद शुक्ला, दीपेंद्र पाल उर्फ मुन्नू पाल, बाबूलाल पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें