फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेक्षकों की मौजूदगी में ईवीएम व वीवी पैट का हुआ रेंडमाइजेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेक्षकों की मौजूदगी में ईवीएम व वीवी पैट का हुआ रेंडमाइजेशन
विज्ञापन

संतकबीरनगर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराए जाने के लिए बृहस्पतिवार को प्रेक्षकों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम व वीवीपैट का द्वितीय रेंडमाइजेशन कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ।
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एवं ईवीएम प्रभारी ने बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट तथा वीवीपैट के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों एवं 1553 बूथों के सापेक्ष 20 प्रतिशत बीयू, सीयू तथा 30 प्रतिशत वीवीपैट अतिरिक्त उपलब्ध है। ईवीएम व वीवीपैट के द्वितीय रेंडमाइजेशन के दौरान डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि सभी राजनैतिक दल एवं प्रत्याशी यह सुनिश्चित करें कि मतदान के दिन मतदान से 90 मिनट पूर्व अपने मतदेय स्थल पर एजेंट अनिवार्य रूप से पहुंच जाएं। उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशी अपने बूथ लेवल एजेंट का प्रमाण पत्र समय से जारी कर दें। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी संपन्न कराने के लिए आयोग के निर्देश पर मतदान स्थलों पर वेबकास्टिंग होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में विघ्न एवं खलल डालने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसपी डॉ. कौस्तुभ, एडीएम मनोज कुमार सिंह, सीडीओ एसएन श्रीवास्तव, एएसपी संतोष सिंह, आरओ खलीलाबाद नवीन श्रीवास्तव, आरओ मेंहदावल अजय त्रिपाठी, आरओ धनघटा योगेश्वर सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चंद्रशेखर यादव, ईवीएम प्रभारी लालचंद, सुरेश कुमार सरोज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें