फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराने में सहयोग करें राजनीतिक दल

विज्ञापन
विज्ञापन
निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराने में सहयोग करें राजनीतिक दल
विज्ञापन

संतकबीरनगर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराए जाने के लिए बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेक्षकों व डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान जिला प्रशासन ने कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कराने व निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराने में सहयोग मांगा।
विज्ञापन

विधानसभा मेंहदावल के प्रेक्षक चंद्रशेखर प्रसाद, खलीलाबाद के प्रेक्षक श्रावण हर्डीकर, धनघटा सुरक्षित के प्रेक्षक वी. संपत, व्यय प्रेक्षक पी.के. अंबन, पुलिस प्रेक्षक के.टी. बालाकृष्णन के साथ डीएम दिव्या मित्तल व एसपी डॉ. कौस्तुभ ने राजनैतिक दलों से संबंधित प्रतिनिधियों के साथ बैठक में शांतिपूर्वक चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करने, आदर्श आचार संहिता एवं कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन करने की अपील की। कहा कि किसी भी क्षेत्र में बूथों पर मतदान को लेकर आम जनमानस में यदि किसी प्रकार का कोई भय है अथवा उन्हें प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से डराया धमकाया अथवा किसी भी तरह के प्रलोभन से प्रभावित किया जा रहा है तो उसकी सूचना संबंधित आरओ/प्रशासनिक अधिकारी या संबंधित प्रेक्षक को अवश्य दें। वरिष्ठ कोषाधिकारी एवं व्यय प्रभारी जगनारायण झा ने बैठक में चुनाव प्रचार के दौरान विभिन्न तरीकों से किये जा सकने वाले खर्चों को विस्तार से बताया। बैठक में एडीएम मनोज कुमार सिंह, एएसपी संतोष सिंह, आरओ खलीलाबाद नवीन श्रीवास्तव, आरओ मेंहदावल अजय त्रिपाठी, आरओ धनघटा योगेश्वर सिंह, प्रियंका यादव, सुरेश कुमार सरोज सहित अन्य अधिकारी व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें