फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली मेले की तैयारियों पर हुई चर्चा

विज्ञापन
दीपावली मेला लगाने के लिए कलेक्ट्रेट में तैयारी बैठक को संबोधित करती डीएम।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
दीपावली मेले की तैयारियों पर हुई चर्चा
विज्ञापन

28 अक्तूबर से लगेगा मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें 28 अक्तूबर से एक सप्ताह तक दीपावली मेला आयोजित करने की तैयारियों पर चर्चा की गई। एडीएम मनोज कुमार सिंह ने दीपावली मेले की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए डीआईओएस की अध्यक्षता में कमेटी गठित की। इसके साथ अन्य विभागों को उनकी जिम्मेदारी बताई।
विज्ञापन

डीएम ने दिव्या मित्तल ने कहा कि स्ट्रीट वेंडर तथा पथ विक्रेताओं को एक स्थान पर सुनियोजित ढंग से सामान बेचने के लिए 28 अक्तूबर से एक सप्ताह तक दीपावली मेला का आयोजन किया जाएगा। जिले में दीपावली मेले के आयोजन के लिए हीरालाल राम निवास इंटर कॉलेज परिसर का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि मेले को आकर्षक रूप देने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, मनोरंजक गतिविधियों, झूला, फूड स्टॉल आदि स्थापित किए जाएंगे। बैंकों के सहयोग से डिजिटल लेन-देन की जानकारी देने के लिए बैंक की ओर से स्टॉल लगाया जाएगा। मेले में ‘एक जनपद एक उत्पाद’ तथा एमएसएमई के स्टाल भी लगाए जाएंगे। डीएम ने निर्देश दिए कि मेले में स्वच्छता सेल्फी, सेल्फी विद ग्रेट लीडर्स तथा विभिन्न प्रकार के पोस्टर स्लोगन आदि की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाए। लोगों को मेले के स्टाल से सामग्री खरीदने के लिए प्रेरित करने के लिए पोस्टर एवं अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न योजनाओं से संबंधित तथा कोविड-19 से बचाव के प्रति सुरक्षात्मक उपायों के प्रचार-प्रसार के लिए स्टॉल लगाए जाएं और मिशन शक्ति एवं अन्य विभागों के भी स्टॉल लगाए जाएं। यातायात के समुचित प्रबंध किए जाएं। मेले के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता एवं विद्युत के व्यापक प्रबंध किए जाएं। मेला स्थल पर अधिकाधिक संख्या में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत पंजीकृत एवं ऋण लेने वाले स्ट्रीट वेंडर की सामग्री बेचने के लिए उचित स्थान दिया जाएगा। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं अन्य संबंधित विभाग को 22 अक्तूबर तक मेले में स्थापित होने वाले सभी स्टॉल तथा स्ट्रीट वेंडर्स का चयन करने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी डॉ. कौस्तुभ, एडीएम मनोज कुमार सिंह, सीडीओ एसएन श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. आईबी विश्वकर्मा, पीडी डीडी शुक्ल, ईओ सुरेश कुमार मौर्य, प्रियंका यादव, डॉ. श्वेता त्रिपाठी, अधिशासी अभियन्ता विद्युत आरके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें