दो खाद की दुकानों के लाइसेंस निलंबित
संतकबीरनगर। डीएम दिव्या मित्तल की ओर से तीनों तहसीलों में एसडीएम एवं उर्वरक निरीक्षक की संयुक्त टीम का गठन करते हुए उर्वरक बिक्री केंद्रों पर छापा की कार्रवाई की गई। इस दौरान दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई।
मेंहदावल क्षेत्र में एसडीएम एवं जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने 14 उर्वरक बिक्री केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अपेक्षित सहयोग न करने पर अनिरुद्ध लाल जायसवाल, बैरिहवा की दुकान सील कर दी गई। इसी प्रकार विसउवा मेंहदावल में राजकुमार खाद भंडार, श्रवण कुमार खाद भंडार के द्वारा पीओएस मशीन सक्रिय नहीं होने, रेट बोर्ड, स्टॉक बोर्ड नहीं लगे होने, बिक्री स्टॉक पंजिका नही होने के कारण लाइसेंस निलंबित कर बिक्री प्रतिबंधित कर दी गठ्र। साथ ही डीएपी के एक व एसएसपी के दो नमूने लिए गए। इसी प्रकार खलीलाबाद क्षेत्र में एसडीएम खलीलाबाद एवं उप कृषि निदेशक ने छह दुकानों का निरीक्षण करते हुए एक यूरिया व एक एमओपी का नमूना ग्रहभ्त किया गया। तहसील धनघटा में भूमि संरक्षण अधिकारी व एसडीएम के ने आठ दुकानों की जांच कर एक डीएपी और एक एसएसपी का नमूना ग्रहीत किया गया। लिए गए नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे। परीक्षण परिणाम के अनुसार कार्रवाई होगी। संवाद