- इन विद्यालयों के पास मान्यता के नहीं थे कोई अभिलेख
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। बीईओ नाथनगर अरूण प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम बृहस्पतिवार को नाथनगर क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक विद्यालय की जांच की। इस दौरान नौ प्राइवेट प्राथमिक विद्यालय बगैर यू-डायस कोड और बिना मान्यता के अवैध तरीके से संचालित होते मिले। उन्होंने विद्यालय संचालक को नोटिस देते हुए पठन-पाठन कार्य बंद करने के साथ अध्ययनरत बच्चो को निकट के परिषदीय विद्यालय में नामांकन कराने के निर्देश दिया। पूर्व में नोटिस दिए विद्यालय पुनः पढ़ाई शुरू करने वाले संचालकों पर एफआईआर दर्ज करा देने की बात कही।
नाथनगर क्षेत्र अधिकांश गांवों में छोटे कमरे के ऊपर टीनशेड रखकर अवैध तरीके से विद्यालय संचालन करने की होड़ मची हुई है। शैक्षणिक सत्र शुरुआत होते ही लुभावने वादा करके नौनिहालों का भविष्य अधर में लटकाने के साथ अभिभावकों के जेब खाली कर रहे हैं। इसी पर अंकुश लगाने के लिए बीईओ अरुण कुमार सिंह बृहस्पतिवार को छापा मारा।
दर्जनों विद्यालय पहुंचकर अभिलेख की जांच के साथ मानक की बारीकी जांची। बीईओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इस दौरान यू डायस कोड और बगैर मान्यता के संचालित हो रहे आरबीएस एकेडमी भैसही जोत कला, स्व रामरती देवी पूर्व माध्यमिक विद्यालय जगदीशपुर गौरा (हरिहरपुर), डिवाइन पब्लिक स्कूल भैंसही उर्फ भैसवरिया (कुशहवा बाजार), जेबीएम एकेडमी लुतुही, मदरसा मोइनुल इस्लाम छितही, गॉड कृष्णा पब्लिक स्कूल काली जगदीशपुर, पंडित राज किशोर पाण्डेय प्राथमिक विद्यालय तरयापार, एसडीपी इंटरनेशनल एकेडमी गौरा खुर्द एवं मदरसा अरबिया दारुल उलूम महादेवा आदि विद्यालय अवैध तरीके से संचालित होते मिला।
बताया कि विद्यालय संचालको को नोटिस दी गई। अगर नोटिस देने के बाद दोबारा विद्यालय पर बगैर मान्यता के शैक्षणिक कार्य होता हुआ। मिला तो उनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने के साथ जुर्माना वसूलने की प्रक्रिया की जाएगी।