फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: युवती ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे हैं तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
-पुलिस टीम गोताखोरों की मदद से कर रही है तलाश



- भवानीगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बढनी चाफा बड़हरा का है मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

भवानीगंज। नगर पंचायत बढनी चाफा विकास नगर व बडहरा के मध्य स्थित नहर में बुधवार को एक युवती ने छलांग लगा दिया। पुलिस टीम गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में लगी है। लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं लगा। युवती बलरामपुर जनपद की निवासी है।
विज्ञापन


बलरामपुर जनपद के थाना गैंडास बुजुर्ग इनईडीह निवासी हदिशुनिशा (18) पुत्र शरीफ अहमद सीमा से सटे सिद्धार्थनगर जनपद के भवानीगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बढनी चाफा विकास नगर व बडहरा के मध्य स्थित नहर के पुल पर बैठी थी। स्थानीय लोगों के अनुसार अचानक से ही चप्पल निकाल कर लड़की ने नहर में छलांग लगा दी। जिसे देख आसपास के लोग इकट्ठा हो गये। फोन द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। तेज बहाव में लड़की को बचाने के लिए चार पांच लोग नहर में कूद पड़े, स्थानीय गोताखोर को भी बुलवाया गया। लेकिन शाम तक पता नहीं चला। पिता शरीफ अहमद ने बताया कि लड़की को झटके आते रहते थे, उसी का इलाज चल रहा था। यहां कैसे पहुंची कुछ पता नहीं है। घटनास्थल से लड़की के घर की दूरी लगभग एक किलोमीटर की होगी। थानाध्यक्ष भवानीगंज रामदेव ने बताया कि टेलीफोन के माध्यम से सूचना मिली थी, तहरीर अभी नहीं मिली है। मौके पर गया था गोताखोरों द्वारा काफी खोजबीन कराई गई, लेकिन अभी तक युवती नहीं मिली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें