फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक की खुन्नस में युवक को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
तलाक की खुन्नस में युवक को मार डाला
विज्ञापन

- दो सगे भाई समेत चार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
- नामजद तीनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
बखिरा/ संतकबीरनगर। गांव की युवती से निकाह करके तलाक देने की खुन्नस में सोमवार की रात युवक की कुछ लोगों ने हत्या कर दी। घटना के वक्त युवक अपने गांव नरायनपुर में स्थित शिवमंदिर के पास रोड़ पर सजावट कर रहा था। इस मामले में पुलिस ने दो सगे भाई समेत चार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करके पूछताछ करने में जुटी है। घटना से गांव में तनाव है।
विज्ञापन

नरायनपुर निवासी 24 वर्षीय अफलाक अहमद पुत्र एजाज अहमद का गांव की ही रहने वाली हसीना खातून से छह मार्च 2020 को निकाह हुआ था। तीन महीने बाद दोनों में अनबन हो गया। उसके बाद दोनों में तलाक हो गया। आठ जून 2020 को हसीना खातून ने पति अफलाक अहमद समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच खुन्नस थी। पीड़ित के भाई अखलाक अहमद पुत्र एजाज अहमद का आरोप है कि सोमवार की रात करीब 11 बजे उसका भाई अफलाक अहमद गांव के शिव मंदिर के पास रोड़ पर बारावफात को लेकर सजावट कर रहे थे। उसी बीच गांव के इद्रीश, सिद्दीक, सुब्हान समेत चार लोगों ने आपसी कहासुनी में मारपीट की। मौके पर अहमद आदि लोगों ने घटना को देखा और बीचबचाव किया। बाद में परिजन मौके पर पहुंच गए और घायल को लेकर सीएचसी मेंहदावल गए, जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित की मां ने रोते हुए बताया कि बेटा गोरखपुर में रहकर तैयारी करता था। सोमवार को बारावफात में घर आया था। क्या पता था कि बेटा सजावट करने जाएगा और उसकी हत्या हो जाएगी, वरना बेटे को नहीं जाने देती। घटना की सूचना पर रात में ही एसपी डॉक्टर कौस्तुभ, एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ अंबरीष भदौरिया, एसओ चंदन कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ चंदन कुमार ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि मृतक का गांव की रहने वाली हसीना खातून से निकाह हुआ था। बाद में दोनों में तलाक हो गया था। इस मामले में हसीना खातून ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। इसी खुन्नस में घटना हुई है। इस मामले में इंद्रीश, सिद्दीक समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया। एसओ ने बताया कि दोनों सगे भाई समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें