फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजन के दौरान पति की पोखरे में डूबने से मौत

विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो । - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
छठ पूजन के दौरान पति की पोखरे में डूबने से मौत
विज्ञापन

पुलिस की मदद से पोखरे में महाजाल डालने पर मिला युवक का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गौरीराई गांव स्थित पोखरे में पत्नी की छठ पूजा में मदद करने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से महाजाल डाल कर शव को ढूंढ निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

धर्मसिंहवा क्षेत्र के गौरीराई गांव निवासी 33 वर्षीय विष्णु उर्फ विशुनजीत पत्नी गंगा को गांव के पूरब पोखरे पर सुबह छठ पूजन कराने ले गए थे। पत्नी के पूजन में मदद के दौरान फिसल जाने से विशुनजीत पोखरे में गिर कर डूब गए। पोखरे के भीटे पर डीजे चल रहा था। जिसकी वजह से पत्नी की गुहार को तत्काल कोई सुन नहीं सका। जब लोगों को घटना की जानकारी तो मौके पर भीड़ जुट गई। गांव के कुछ लोगों ने पोखरे में उतर कर उन्हें तलाशने की कोशिश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सूचना पर क्षेत्र में भ्रमण कर रहे नायब तहसीलदार योगेंद्र पांडेय व एसओे धर्मसिंहवा जितेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों के माध्यम से तलाश शुरू कराई गई, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बाद में महाजाल पोखरे में डाला गया और ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद शव ढूंढ कर बाहर निकाला गया। पत्नी गंगा व मां गेना देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। पोखरे पर पूजा करने आईं महिलाएं भी गमगीन हो र्गइं। गांव में भी मातम का माहौल कायम हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें