फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद वितरण नहीं होने पर किसानों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद वितरण नहीं होने पर किसानों ने किया हंगामा
विज्ञापन

पीसीएफ केंद्र चंद्ररौटी पर पहुंचे थे सैकड़ों किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। पीसीएफ केंद्र चंद्ररौटी पर बृहस्पतिवार को डीएपी खाद लेने पहुंचे सैकड़ों किसानों ने हंगामा किया। वजह यह है कि दो दिन पूर्व आधार कार्ड और पैसा जमा करने के बाद जब वितरण शुरू नहीं हुआ तो किसान भड़क गए। आरोप भी लगाया कि निर्धारित मूल्य से बीस रुपये अधिक की वसूली की जा रही है।
विज्ञापन

नाथनगर क्षेत्र में डीएपी खाद के लिए हाहाकार मचा हुआ है। बुआई सीजन लगभग शुरू हो चुका है। इस समय खेत के लिए डीएपी खाद की अत्यधिक जरूरत है। किसान खाद के लिए प्राइवेट दुकानों से लेकर समितियों का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन डीएपी नहीं मिल रही है। पीसीएफ केंद्र चंद्ररौटी पर विगत कुछ दिनों से खाद लेने के लिए किसान जमे हुए हैं। किसान राजन सिंह, योगेंद्र यादव, दीन बन्धु, ज्ञान प्रसाद, कोमल, शांति देवी, उमानाथ, किशोरी आदि ने बताया कि दो दिन पूर्व ही केंद्र प्रभारी ने उनसे आधार कार्ड और प्रति बोरा निर्धारित मूल्य से बीस रुपये अधिक पैसा जमा कराया है। देर शाम तक केंद्र पर डटे रहने के बाद वह लोग खाद नहीं पहुंचने पर लौट जा रहे हैं। किसानों के अनुसार बुधवार को तीन सौ बोरी खाद समिति पर पहुंची, लेकिन इसके बाद भी केंद्र प्रभारी द्वारा वितरण शुरू नहीं कराया जा रहा है। मोबाइल पर खाद उठान का मैसेज मिल गया है, लेकिन किसान केंद्र पर परेशानहाल खड़े हैं। किसानों का कहना था कि अगर जल्द वितरण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वृहद आंदोलन कर केंद्र प्रभारी के खिलाफ करवाई करने की मांग करेंगे। केंद्र प्रभारी आदित्य राय ने बताया कि कुछ किसानों का सिर्फ आधार कार्ड जमा कराया गया था। उपलब्ध खाद का वितरण भी हुआ है। निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत लेने का आरोप गलत है। जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में यदि मामला सही मिला तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें