फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी व घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
धर्मसिंहवा क्षेत्र की बूढ़ी राप्ती नदी तट पर छठ पर्व अर्घ्य देतीं महिलाएं। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
नदी व घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन

संतकबीरनगर। छठ पर्व पर बुधवार की शाम नदी व घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। नए वस्त्रों में डलिया में फल-फूूल, ठेकुआ ,मिठाई सिर पर लिए नंगे पांव श्रद्धालु महिलाएं शाम होते ही नदियों और पोखरों के लिए घरों से निकल पड़ीं। उनके साथ सहयोगी पति, पुत्र, पुरोहित तथा अन्य परिवार के सदस्य दिखे। कांच के बांस के बहिंगया.. और.. सुनु लेहु अरज हमार हे छट्ठी मैया आदि गीतों के धुन गुनगुनाती टोलियों में महिलाएं पूजा स्थल पर पहुंच कर अलग-अलग जगह निर्धारित की और अर्घ्य की तैयारी पूरी की।
जैसे ही सूर्य अस्ताचल की ओर जाते दिखे, घुटने भर पानी में खड़ी महिलाओं ने सहयोगी की मदद से फल और पूजन सामग्री की डलिया हाथ में ले लिया। दूसरे हाथ से अपने केश की लट हाथ में लेेकर अर्घ्य देना शुरू किया। पूजा में रत माताओं-बहनों ने भगवान भाष्कर की पूजा के बाद घाट के किनारे गन्ने के मंडप तले बेदी बनाकर छठ माता की पिंडी बनाकर उनकी अच्छत, फूल, सिंदूर आदि से पूजन की। आरती उतारी और नैवेद्य के रूप में नारियल, फल-फूल, मिठाई, ठेकुआ आदि अर्पित किया। उसके बाद मनोवांछित वरदान मांगी। इस दौरान नगरपालिका के कर्मी, पुलिस प्रशासन के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खलीलाबाद में कोतवाली के उत्तर पोखरे पर, गोलाबाजार स्थित पोखरे, बिधियानी समयजी के मंदिर के पोखरे और शुगर मिल के कृत्रिम सरोवर पर महिलाओं ने अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की। पूजन करने वालों में सुधा त्रिपाठी, पूजा मिश्रा, रीता देवी, अनुपमा मिश्रा, संध्या, नीलम पांडेय, गीता देवी समेत सैकड़ों महिलाएं शामिल रहीं। नगर पालिका के अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने पोखरों पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सभासद टीएन गुप्ता, सुनील प्रजापति, सुनील गुप्ता, विनोद जायसवाल, अवधेश चौरसिया, मुन्ना पांडेय, अश्वनी चौरसिया, अरविंद पांडेय, सूर्यमणि पांडेय, अनिल पासवान, रविंद्र यादव, महेश गुप्ता, सूरज कुमार, सर्वदानंद पांडेय, शिव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें