फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ÌèÙ çÎÙ âð x®® »æ¢ßô´ ×ð´ çßléÌ ¥æÂêçÌü ÆUÂ

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन से 300 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप
विज्ञापन

अभी तक फाल्ट नहीं ढूंढ पाए निगम कर्मी
परेशान उपभोक्ता आंदोलन का बना रहे मन
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। विद्युत उपकेंद्र मुखलिसपुर कोचरी से जुड़े करीब 300 गांवों में तीन दिन से विद्युत आपूर्ति ठप है। जिससे बरसात के समय उपभोक्ता अंधेरे में रात गुजारने को विवश हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि आपूर्ति व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो विद्युत निगम के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र मुखलिसपुर से धनघटा के बीच खींचे गए विद्युत तार और पोल पुराने और जर्जर हो चुके हैं। हल्की हवा चलने पर पोल के साथ तार टूटकर गिर जाता है। उपभोक्ता घनश्याम, हरिराम, अनिल कुमार, जगदीश, सरफराज, रामेश्वर आदि का कहना है कि मंगलवार सुबह से गोपीपुर, सेमरडाडी, मुंडेरा, डेबरा, माधोपुर, रामपुर छितौनी, प्रजापति पुर, माधवपुर, बैकुंठपुर पोखरण, बंडा बाजार, सलाहाबाद और रूपिन आदि गांव जो विद्युत उपकेंद्र मुखलिसपुर से जुड़े हैं, यहां विद्युत सप्लाई ठप है। इसी तरह विद्युत उपकेंद्र कोचरी से जुड़े हैंसर बाजार, सोनाडी, कटैया, कुरमौल, हरेवा, प्रसादपुर, रजौली, मलौली और मिठना आदि गांवों में भी बिजली आपूर्ति न हो रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि इसी तरह महीने में कई-कई दिनों तक विद्युत सप्लाई ठप रहती है। विद्युत निगम के अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। उपभोक्ताओं ने कहा कि यदि बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इधर, विद्युत कर्मियों का कहना है कि लोकल फाल्ट के कारण आपूर्ति बाधित है। फाल्ट खोजा जा रहा है। विद्युत वितरण निगम के एसडीओ प्रेम प्रकाश का कहना है कि फाल्ट खोजने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है, जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल की दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें