डीएम महेंद्र सिंह तंवर की गोद में नन्हीं ईवा, एसपी सत्यजीत गुप्ता व अन्य अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
संत कबीर नगर में भी मंगलवार को होली पर्व मनाया गया। डीएम आवास पर अधिकारियों ने होली खेली। इस दौरान एक दूसरे को रंग व अबीर लगाकर बधाई दी। नन्हीं ईवा ने भी लोगों पर गुलाल-अबीर उडाया। डीएम आवास पर आए लगभग सभी लोग नन्हीं ईवा संग होली खेलते, दुलार करते दिखे।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि होली आपसी भाईचारे का पर्व है। इसे मिलजुल कर मनाना चाहिए। उन्होंने सभी कर्मचारियों को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान एसपी सत्यजीत गुप्त, एडीएम जय प्रकाश, एएसपी शशिशेखर सिंह, एसडीएम शैलेश दुबे समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।