फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar: घर से निकली छात्रा ने कुआनो नदी में लगाई छलांग-जानिए किसने बचाई जान

Sun, 24 Mar 2024 05:54 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कुआनो नदी।( सांकेतिक) - फोटो : BASTI
विज्ञापन

संत कबीर नगर के घनघटा में रहने वाली एक 20 वर्षीय छात्रा ने घर से तीन किलोमीटर दूर कुआनों नदी में छलांग लगा दी। मछुआरे उसे नदी में कूदता देख बचाने के प्रयास में जुट गए। कुछ ही देर में नदी से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर पहुंचाया गया। जहां उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे घर भेज दिया।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय छात्रा रविवार की दोपहर करीब एक बजे चुपचाप पैदल घर से निकली। परिवार के लोग समझे की पास पड़ोस में वह किसी के घर जा रही है। छात्रा गांव में न रुक कर करीब तीन किलोमीटर पैदल चलकर करके मुखलिसपुर कुआनों नदी के पुल पर पहुंचकर नदी में छलांग लगा दी। संजोग ठीक रहा की वहां पर मछुआरे उस समय मौजूद थे।

युवती को नदी में डूबता देख उसे बचाने का प्रयास करने लगे। थोड़ी देर में पानी से बाहर निकाल दिया गया। तब तक परिवार के लोग भी पहुंच गए और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले गए। जहां उपचार की बाद हालत में सुधार हुआ तो डॉक्टर ने छात्रा को घर भेज दिया। नदी में छात्रा ने क्यों छलांग लगाई इस सवाल पर परिवार के लोग और छात्रा खामोश है। पुलिस ने इस तरह के किसी भी घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें