फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ऑफिस में तैनात लिपिक के विरुद्ध उप लोक आयुक्त ने दिया जांच का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ ऑफिस में तैनात लिपिक के विरुद्ध उप लोक आयुक्त ने दिया जांच का निर्देश
विज्ञापन

- जिलाधिकारी को त्रिस्तरीय जांच समिति गठित करने का निर्देश
मेंहदावल (संतकबीरनगर)। स्वास्थ्य विभाग अपनी कार्यशैली को लेकर अक्सर चर्चा में रहता है। इस बार सीएमओ कार्यालय में तैनात लिपिक पर गंभीर आरोप लगे हैं, जिसकी शिकायत जिलाधिकारी स्तर से लेकर शासन तक करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायतकर्ता आरटीआई कार्यकर्ता ने उप लोक आयुक्त के यहां शिकायत दर्ज कराई है। उप लोकायुक्त ने जिलाधिकारी को त्रिस्तरीय जांच टीम गठित कर प्रकरण की जांच करा कर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

मेंहदावल क्षेत्र के बेलबनवा निवासी आरटीआई कार्यकर्ता विनोद प्रताप सिंह ने लोकायुक्त के यहां दर्ज कराई शिकायत में कहा है कि सीएमओ कार्यालय में तैनात अयोध्या प्रसाद प्रयोगशाला सहायक अपने दायित्वों का निर्वहन न करते हुए लिपिक का कार्य करते हैं। इनको सीएमओ कार्यालय से संबंध किया जाना ही भी विधि विरुद्ध है। उन्होंने 12 जुलाई 2021 को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री को उक्त मामले में पत्र प्रेषित किया। उक्त जांच आख्या अभी तक लंबित है, जो अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। अयोध्या प्रसाद राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मगहर में प्रयोगशाला सहायक के पद पर कार्यरत हैं। जिन्हें अवैधानिक ढंग से सीएमओ के अधीनस्थ प्रभारी अधिकारी संक्रामक रोग व जैविक आपदा नियंत्रण कक्ष में रखा गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उप लोकायुक्त ने डीएम को जांच समिति बनाते हुए रिपोर्ट 22 अप्रैल तक देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें