फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता महिला का कठिनईया नदी में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता महिला का कठिनईया नदी में मिला शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कांटे। बूधा खुर्द गांव की रहने वाली लापता महिला का शव मंगलवार की शाम को कठिनईया नदी में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को बाहर निकालाया और कब्जे में ले लिया। इधर पीड़ित परिजनों का रो- रोकर बुुरा हाल है।
कांटे चौकी प्रभारी बृृजमोहन सिंह ने बताया कि बूधा खुर्द गांव निवासी रमेेेश ने सोमवार को सूचना दिया कि सुबह उसकी 33 वर्षीय पत्नी कांता नित्यक्रिया के लिए घर से निकली लेकिन लौट कर घर नहीं आई। पत्नी की काफी खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। पति की सूचना पर पत्नी के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि एक महिला कठिनईया नदी की ओर जाती दिखी थी। महिला के नदी में डूबने की आशंका से तलाश कराई गई। मंगलवार की शाम को बूधा खुर्द गांव के पास कठिनईया नदी की जलकुंभी में फंसी महिला की लाश मिली। शव को बाहर निकलवाया गया। महिला के पास दो बेटिया है। पति मजदूरी करता है। पत्नी का शव मिलते ही पति गमगीन हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें