फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल पैर से छू गई, मनबढ़ों ने छात्र को रॉड से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
साइकिल पैर से छू गई, मनबढ़ों ने छात्र को रॉड से पीटा
विज्ञापन

कोतवाली गेट के पास की घटना, लोगों के जुटने पर भाग खड़े हुए हमलावर
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली गेट के पास मंगलवार शाम को साइकिल पैर में छू जाने से कुछ युवकों ने छात्र की रॉड से पिटाई कर दी। यह देख कर जब तक आस-पास के लोग जुटते, तब तक हमलावर भाग निकले। पीड़ित परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

धौरहरा गांव निवासी अशफाक अहमद ने बताया कि उसका बेटा शहर के एक कॉलेज में इंटरमीडिएट में पढ़ता है। स्कूल से छुट्टी होने पर बेटा साइकिल से घर लौट रहा था। कोतवाली गेट के पास बेटे की साइकिल एक युवक के पैर में छू गई। उसी वजह से नाराज मनबढ़ युवक ने अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर उसके बेटे की रॉड से पिटाई कर दी। पिटाई से बेटे के शरीर के विभिन्न अंगों में गंभीर चोटें आईं हैं। पीड़ित पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसआई राकेश मिश्र ने बताया कि घायल छात्र को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। इस मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें